समय रैना और नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शो के नए सीजन की घोषणा हुई. वीडियो में समय रैना, उनके दोस्त बलराज और एक बॉडीगार्ड आपस में शो के बारे में बात करते दिखे.
वहीं, समय ने सभी को बताया कि सीजन 2 यूट्यूब के साथ नेटफ्लिक्स पर भी आने वाला है. हालांकि ऑडियंस को हर एपिसोड अलग-अलग समय पर नहीं मिलेगा.
हर एपिसोड को सेम टाइम, सेम डे और सेम ड्यूरेशन के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन ये सोचने वाली बात है कि जब सब कुछ सेम है, तो दो जगह रिलीज करने का क्या मतलब है?
इसका जवाब भी समय रैना ने देते हुए बताया कि यूट्यूब पर वीडियोज के बीच में कई एड आते है, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आप इसे बिना किसी एड के देख सकते हैं, जहां दर्शकों का फ्लो बना रहेगा.
बता दें कि करीब 2 साल बाद इसका दूसरा सीजन आ रहा है, जो पहले से कई ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. साथ ही शो में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी.
बात करें पुराने सीजन की, तो गलत टिप्पणियों की वजह से शो को 2025 में बंद करना पड़ा था. साथ ही समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर इलाहाबादिया को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
अब करीब एक साल बाद ये शो दोबारा आ रहा है, जो समय रैना के फैंस के लिए बहुत मजेदार और शानदार होने वाला है.

