Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दूध का यह आसान उपाय बदल देगा किस्मत, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

दूध का यह आसान उपाय बदल देगा किस्मत, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

Bhaskar Digital 4 months ago

New Delhi : दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना गया है दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है क्योंकि दूध अकेला एक ऐसा पेय पदार्थ है जिससे हमारे शरीर को बहुत से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं अगर आप दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है इसके अलावा दूध के ज्योतिषीय लाभ भी बताए गए हैं जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं दूध मात्र स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक नहीं होता बल्कि यह आपकी किस्मत भी चमका सकता है दरअसल, ज्योतिष के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना जाता है अगर आप दूध से जुड़े हुए कुछ आसान उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उन सभी परेशानियों से आप आसानी से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं दूध का प्रयोग करके ग्रहों से मिलने वाले अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दूध से जुड़े हुए कुछ ऐसे कारगर ज्योतिषीय उपाय के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अगर आप अपनाते हैं तो आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और माता लक्ष्मी जी आपके घर में वास करेंगीं।

आइए जानते हैं दूध के उपाय के बारे में

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी स्थाई रूप से वास करें तो इसके लिए एक लोहे के बर्तन में जल चीनी दूध तथा घी मिला लीजिए अब इसको किसी पीपल के वृक्ष की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में अर्पित कीजिए यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होती है और माता लक्ष्मी आपके घर में स्थाई रूप से वास करती है।
आप सोमवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठ जाइए उसके पश्चात अपने सभी कार्य पूरे करने के बाद स्नान करके अपने आसपास के शिव मंदिर में जाकर वहां पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित कीजिए आपको यह उपाय लगातार 7 सोमवार तक करना है यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामना जरूर पूरी होंगी यदि आपकी कुंडली में कोई भी ग्रह बुरा प्रभाव डाल रहा है तो उस बुरे प्रभाव से आपको जल्द से जल्द छुटकारा मिलेगा।

यदि किसी व्यक्ति को अपने कारोबार या नौकरी में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में जाकर जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हुए रुद्राक्ष की माला से ॐ सोमेश्वराय नमः का 108 बार जाप कीजिए इसके साथ ही पूर्णिमा को जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए घर व्यवसाय में उन्नति की प्रार्थना कीजिए यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे इसका प्रभाव तुरंत देखने को मिलेगा और आपके घर में पैसों की कोई कमी नहीं आएगी।

यदि किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत चल रही है या फिर पति पत्नी के बीच किसी ना किसी प्रकार का तनाव बना रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन सूर्य उदय से पहले कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित कीजिए इसके साथ ही थोड़ा मूंग चावल कुमकुम आदि भी पीपल के पेड़ पर अर्पित कीजिए आपको यह उपाय 1 महीने तक नियमित रूप से करना है यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital