Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IRE vs NZ Today Match Prediction, Only Test - जानें कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Cricket Addictor 3 days ago
 IRE vs NZ Today Match Prediction: आयरलैंड (IRE) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 27 मई से सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा। आयरलैंड टीम ने अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतकर आ रही है। आयरलैंड की तुलना में न्यूजीलैंड टीम कहीं ज्यादा मजबूत टीम है। टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, वहीं एंड्रयू बालबर्नी आयरलैंड...

IRE vs NZ Today Match Prediction: आयरलैंड (IRE) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 27 मई से सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा। आयरलैंड टीम ने अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतकर आ रही है।

आयरलैंड की तुलना में न्यूजीलैंड टीम कहीं ज्यादा मजबूत टीम है। टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, वहीं एंड्रयू बालबर्नी आयरलैंड टीम की कमान संभालेंगे। आयरलैंड टीम अपने होम ग्राउंड पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs NZ Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

Live Score: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड एकमात्र टेस्ट मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैच डिटेल्स (IRE vs NZ Match Details)

मैचआयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियमसिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
मैच की तारीख27 मई 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IRE vs NZ Head-to-Head)

  • मैच: DNP

  • आयरलैंड ने जीते: 0

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

दोनों टीमें टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होगी।

हालिया फॉर्म (IRE vs NZ Recent Form)

आयरलैंड: L, L, W, W, W

न्यूजीलैंड: W, W, D, W, W

हालिया फॉर्म को देखते हुए IRE vs NZ Today Match Prediction में NZ को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (IRE vs NZ Pitch Report- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट)

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IRE vs NZ Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच IRE vs ZIM के बीच खेला गया है, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 100%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत0%
पहली पारी का औसत स्कोर 210
दूसरी पारी का औसत स्कोर250
तीसरी पारी का औसत स्कोर197
चोथी पारी का औसत स्कोर158
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (72%)

IRE vs NZ Today Match Prediction - संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 350-400

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 180-220

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड (NZ) की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड (NZ) की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IRE vs NZ Playing XI Today)

आयरलैंड प्लेइंग-XI

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, कर्टिस कैंफर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू मैकब्राइन, मार्क अडायर, मैथ्यू हम्फ्रीज, टॉम मेयस, क्रेग यंग, लियाम मैकार्थी

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, मैट हेनरी, विल ओ'रॉर्क/ब्लेयर टिकनर, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IRE vs NZ Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • डेवोन कॉनवे ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकता है।

  • केन विलियमसन लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। यह टेस्ट फॉर्मेट में मैराथन पारियां खेलने में माहिर है। इस मैच में इनसे से बड़ी पारी की उम्मीद है।

टॉप गेंदबाज

  • मैट हेनरी NZ टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। पिछली 3 पारियों में इन्होंने 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • ब्लेयर टिकनर भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं यह अच्छी फार्म में है इन्होंने भी अपने पिछले 3 पारियों में 9 विकेट लिए हैं।

IRE vs NZ Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

न्यूजीलैंड (NZ) टीम की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है और टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

वहीं दूसरी ओर आयरलैंड (IRE) टीम के पास टेस्ट फॉर्मेट में ज्यादा अनुभव नहीं है, जिसका असर बड़े मुकाबलों में देखने को मिलता है। ऐसे में टीम संयोजन, अनुभव और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड (NZ) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

आयरलैंड के जीतने की संभावना: 30%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 70%

IRE vs NZ Only Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

आयरलैंड (IRE) Squad

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, केड कार्माइकल, स्टीफन डोहेनी, जेक ईगन, मैथ्यू हम्फ्रीज, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, रूबेन विल्सन, क्रेग यंग

न्यूजीलैंड (NZ) Squad

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रॉर्क, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रविंद्र, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi