फेमविंग्स की एमडी डॉ हेमा पॉल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रही।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य वीआईपी अतिथि भी शामिल थे।
श्री प्रद्युमन राजपूत विधायक, श्री नरेंद्र गिरजा नगर पार्षद, डॉ शरथ कोहली, श्रीमती रुचि कंवर, श्रीमती माया वर्मा आदि ने पहुंचकर इस इंटरनेशनल वूमेंस डे को खास बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों के गर्म जोशी से स्वागत के साथ हुई जिसके बाद ज्ञान और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्वलन समारोह हुआ इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण समानता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां के महत्व पर प्रकाश डालने वाले प्रेरक भाषण की एक श्रृंखला शामिल रही।
डॉ मोनिका सेठ ने अपने संबोधन में समाज में महिलाओं को पहचान और उनके उत्थान के महत्व पर जोर दिया।