Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
jonorob media 4 days ago
स्ट्रोक के इलाज में हर मिनट अहम, समय पर उपचार पर डिसान अस्पताल का जोर
उप

: जोखिम आकलन कियोस्क शुरू, स्ट्रोक से उबर चुके मरीजों ने साझा किए अनुभव
जनरव न्यूज़, कोलकाता, 29 अक्टूबर: स्ट्रोक के लक्षणों की समय पर पहचान और त्वरित चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्ट्रोक दिवस पर डिसान अस्पताल ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, स्ट्रोक जोखिम आकलन कियोस्क की शुरुआत और स्ट्रोक से उबर चुके मरीजों का विशेष सम्मेलन शामिल रहा।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा निदेशक डॉ. सुजय रंजन देव ने कहा कि स्ट्रोक के मामले में हर मिनट महत्वपूर्ण है। लक्षणों को पहचानकर मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाना उपचार और रिकवरी में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में चिकित्सकों ने स्ट्रोक के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों, समय पर निदान, आधुनिक उपचार और पुनर्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में स्ट्रोक से उबर चुके मरीजों ने अपने इलाज और स्वस्थ होने के अनुभव साझा किए।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: jonorob media