Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आईजी रामनाथ पोकले का तबादला

आईजी रामनाथ पोकले का तबादला

मरावती/दि.22 -अमरावती के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले का मुंबई तबादला हुआ है. उन्हें नियोजन व समन्वय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके स्थान पर मुंबई में कार्यरत महेश पाटिल को अमरावती के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के रुप में भेजा गया है.

पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों की चर्चा चल रही थी. इसके तहत अमरावती विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले का मुंबई तबादला हुआ है. उन्हें राज्य के नियोजन व समन्वय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी पद पर मुंबई में कार्यरत महेश पाटिल को अमरावती आईजी के रुप में भेजा गया है. दूसरी तरफ अमरावती के पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे का मुंबई तबादला होने के बाद उनके स्थान पर दीपक गिर्‍हे को डीसीपी के रुप में अमरावती स्थानांतरीत किया गया था. लेकिन उनका यह तबादला रद्द कर उन्हें नाशिक सीआईडी के पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News