Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चाकू से जानलेवा हमला, युवक गंभीर रुप से घायल

चाकू से जानलेवा हमला, युवक गंभीर रुप से घायल

* 4 युवकों पर मामला दर्जअमरावती/दि.21 - आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. यह सनसनीखेज घटना बुधवार 20 मई को रात 12.15 बजे के दौरान घटित हुई. घायल युवक का नाम नवसारी के महात्मा फुले नगर निवासी शेखर सुनील नेतनराव 27 है.

उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उस पर उपचार जारी है. पुलिस ने चारों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 118 (2), 352, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक जख्मी शेखर नेतनराव अपने घर के सामने बैठा था. इसी दौरान आरोपी क्षीतिज टेंभरे (26), हर्षल पोहोकार (23), भूषण पोहोकार (25) व एक युवक दुपहिया वाहन पर अचानक वहां पहुंचे. आरोप है कि, चारों के हाथों में चाकू थे और उन्होंने युवक पर ताबडतोब हमला कर दिया. हमले में युवक के सीने, बाये हाथ, कंधे, पैर और जांघ पर गंभीर चोटें आ गई. जख्मी युवक के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया. बताया गया कि, दादू गोंडाणे की बहन की शादी आरोपी क्षीतिज टेंभरे के साथ हुई थी. पति-पत्नी के बीच विवाद तथा गालीगलौज व मारपीट की घटना को लेकर शेखर ने उसे समझाया था. इसी बात को लेकर क्षीतिज और उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला किया रहने का आरोप शिकायत में किया गया है. घटना के दौरान जख्मी युवक शेखर नेतनराव की मां मौके पर पहुंची. तब आरोपी युवक मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. शेखर जख्मी अवस्था में सडक पर गिर पडा. उसे क्षेत्र के नागरिकों ने कार से जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर की जांच में युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव पाये गये है. बताया गया कि, उसके दाहिनी सीने पर तीन गंभीर घाव है. जबकी बाये हाथ की कलाई और पैर की जांघ के पास भी चाकू के निशान मिले है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News