Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

* जुडवा बहनों में से एक घर पर रहने से बच गईवर्धा/दि.22 - हिंगणघाट के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर होटल तनवीर सगुना फैक्ट्री के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 6 वर्षीय बेटी शामिल है.

जानकारी के अनुसार, गजानन वानखेडे (45), पल्लवी वानखेडे (38) और उनकी बेटी आरोही वानखेडे (6) मोपेड क्रमांक एमएच-32/एएम-1694 से खरीदारी के लिए हिंगणघाट जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार समुद्रपुर तहसील के कुर्ला गांव का निवासी था. हादसे में जान गंवाने वाली आरोही की एक जुड़वां बहन भी है, जो उस समय घर पर होने के कारण बच गई. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर खून फैल गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा. स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों और तेज रफ्तार वाहनों को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News