Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पत्नी के निधन से आहत वृद्ध ने की खुदकुशी

पत्नी के निधन से आहत वृद्ध ने की खुदकुशी

खामगांव/दि.19 - पत्नी के निधन के बाद मानसिक तनाव में रहे 65 वर्षीय वृद्ध ने जनूना तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार को उजागर हुई. मृतक का नाम खामगांव के सतीफैल निवासी कृपालसिंग चरणसिंग मेहरा है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कृपालसिंग मेहरा यह सुरक्षा रक्षक के रुप में काम करते थे. उसकी पत्नी जमुनादेवी का 11 मई को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. पश्चात वे मानसिक तनाव में रहने की बात रिश्तेदारों ने कही. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News