Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
समृध्दि महामार्ग पर दो ट्रकों की भीषण भिडंत

समृध्दि महामार्ग पर दो ट्रकों की भीषण भिडंत

वाशिम/दि.2- जिले में कारंजा लाड के निकट दोनद गांव के पास से होकर गुजरनेवाले समृध्दि महामार्ग पर नागपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोहे का रोल पत्रा लेकर जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.

जिसके बाद ट्रक में शॉट सर्किट होकर आग लग गई तथा ट्रक चालक की मौत हो गई. यह घटना की आधी रात पश्चात 2 बजे के आसपास घटित हो गई. हादसे के बाद समृध्दी महामार्ग पर यातायात बुरी तरह से अस्तव्यस्त हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही कारंजा नगर पालिका के दमकल दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक और उसका चालक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News