Vaibhav Sooryavanshi Brand Ambassador for Health Department: आईपीएल 2026 से वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स 29 मई को खेले गए क्वालीफायर 2 में हार के साथ ही बाहर हो गई। उम्मीद थी कि एलिमिनेटर में किए गए अच्छे प्रदर्शन को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी राजस्थान बरकरार रखेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 7 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी।
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन अन्य खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण जीत नहीं मिली।
राजस्थान रॉयल्स की हार से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी दुखी थे और उन्हें डगआउट में बैठकर रोते हुए भी देखा गया। हालांकि, इस दुख के समय में अब उनके लिए एक गुड न्यूज़ आई है और उन्हें एक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्थ डिपार्टमेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का ऐलान किया है। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं कि वैभव को किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग का चेहरा बनाया जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इस राज्य के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने का हुआ ऐलान

दरअसल, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के जोरदार प्रदर्शन से खुश होकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की और बताया कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को राज्य के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा।
उन्होंने अपने X हैंडल से ट्वीट कर लिखा,
'वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, असाधारण प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को मोहित करने की क्षमता से क्रिकेट जगत में धूम मचा दी है। उन्हें झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया जाएगा।'
उन्होंने आगे लिखा,
'वैभव, भले ही आपकी टीम मैच हार गई हो, लेकिन आपने लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया है। मैं खुद भी क्रिकेटर रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में इतने आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े गेंदबाजों का सामना करना और उन्हें लगातार हराना असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। आपने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए मैं आपको तहे दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही मैं झारखंड में आपको सम्मानित करूंगा।'
IPL 2026 में धूम मचाने के बाद, अब श्रीलंका में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला जमकर चला और उन्होंने एक सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए। उनके चाहने वालों की तमन्ना थी कि राजस्थान फाइनल में भी जगह बनाए, ताकि एक बार फिर इस 15 वर्षीय खिलाड़ी का कमाल देखने को मिले लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को दोबारा मैदान पर देखने के लिए ज्यादा दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि वह 9 जून से दाम्बुला में खेली जाने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल हैं। इसमें श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए भी हिस्सा लेंगे।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी को किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने का ऐलान किया गया है?
झारखंड

