Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
suyog samachaar 1 day ago
भारतीय कारोबार के लिए मजबूत सप्लाई चेन बन रही प्रतिस्पर्धा में सफलता की कुंजी

वैश्विक व्यापार में समय पर डिलीवरी और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स सेवाओं का महत्व बढ़ा

सुषमा रानी
नई दिल्ली।वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच भारतीय कंपनियों के लिए मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन प्रतिस्पर्धा में आगे रहने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में केवल ऑर्डर प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पादों को समय पर और उचित लागत में ग्राहकों तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं जीएक्सप्रेस सॉल्यूशंस के संस्थापक प्रवीण वशिष्ठ के अनुसार, माल ढुलाई की लागत में उतार-चढ़ाव, बंदरगाहों पर भीड़, परिवहन मार्गों में बाधाएं और बदलते अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियम भारतीय कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं।
विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए ऐसी परिस्थितियां आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनियों को केवल सस्ती परिवहन सेवाओं पर निर्भर रहने के बजाय समय पर डिलीवरी और विश्वसनीय सेवाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। आधुनिक तकनीक, शिपमेंट ट्रैकिंग और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था से संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है।

वशिष्ठ ने कहा कि मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने के लिए कंपनियों को पहले से योजना बनाने, निर्यात दस्तावेज तैयार रखने और विभिन्न आपूर्तिकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखने की जरूरत है। वैश्विक बाजार में वही कंपनियां ग्राहकों का भरोसा जीत सकेंगी, जो बदलती परिस्थितियों के बावजूद समय पर उत्पाद पहुंचाने में सक्षम होंगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: suyog samachaar