Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भंडारा | भंडारा जिले में मिले 28 पाजिटिव मरीज

नवभारत 5 years ago

भंडारा. गुरूवार को 28 मरीज ठीक होकर घर लौटे. ठीक हुए मरीजों की संख्या 12487 हुई होकर गुरूवार को 28 नये कोरोनाबाधित मरीज मिले है. कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 13062 हुई है. मरीज ठीक होने का प्रमाण 95.60 प्रश. है.

गुरूवार को भंडारा जिले में कोरोना पाजिटिव आए में भंडारा तहसील 12, मोहाडी तहसील 01, तुमसर तहसील 07, पवनी तहसील 01, लाखनी तहसील 04, साकोली तहसील 03 व्यक्तियों का समावेश है.

अभीतक 12487 मरीज ठीक हुए है. जिले में अभी कोरोनाबाधितों की संख्या 13062 हुई होकर सक्रीय 256 मरीज है. गुरूवार को 1 कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हुई होकर जिले में कोरोना पाजिटिव मरीज मृत्यु की कुल संख्या 319 हुई है. मरीज ठीक होने का प्रमाण 95.60 प्रश. है. तो जिले का मृत्युदर 02.44 प्रश. इतना है.

सरकारी व निजी अस्पताल में ओपीडी विभाग में आनेवाले कोई भी बुखार के मरीजों की कोविड जांच प्रिस्क्राईब करने के निर्देश जिलाधिकारी संदीप कदम ने दिए है.

नागरिकों से आह्वान

कोरोना से बचने के लिए मास्क यहीं मुख्य संरक्षक है, मास्क का हमेशा व सही उपयोग करें, साबुण व पानी से बार बार कम से कम 20 सेकंद हाथ धोने, साबुण व पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर अल्कोहोलयुक्त हैंड सैनिटायझर का वापर करे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat