दुमका, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दुमका विधानसभा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कोराना संक्रमित होने के कारण उनके स्थान पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ने दुमका विधानसभा क्षेत्र में चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान में पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व मंत्री और दुमका से भाजपा की प्रबल दावेदार प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी समेत पार्टी के कई नेता दुमका विधानसभा क्षेत्र सोमवार को यहां आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. मरांडी ने हेमंत सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि सरकार के नियोजन नीति बिल्कुल विफल है।
चंदनकियारी विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने हेमन्त सरकार के लेंड म्युटेशन बिल को यहां के जनता के लिए अभिशाप बताया, यह काला कानून है,जो जनता के हित में नहीं है जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है।

