Dailyhunt
घर पर बनाएं पिज्जा-पास्ता सॉस, देखें आसान रेसिपी

घर पर बनाएं पिज्जा-पास्ता सॉस, देखें आसान रेसिपी

24Ghante Online 1 month ago

च्चों को टिफिन में देने के लिए या फिर शाम को नाश्ते के तौर पर अक्सर पास्ता या मैकरोनी या फिर पिज्जा बनाती है। घर में इसे बनाने के लिए सबसे अधिक जरुरी होता है पिज्जा पास्ता सॉस (Pizza-Pasta Sauce) की।

जिसे अक्सर समय बचाने के लिए महिलाएं बाजार से ही मंगा लेती है। आज हम आपको घर में पिज्जा पास्ता सॉस बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप सॉस घर में बना सकती है इसके लिए अगर कभी सॉस खत्म हो जाएं या अचानक जरुरत हो तो मार्केट के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

सबसे पहले टमाटर को उबाल लें, फिर इसके छिलके को उतार लें और पीस लें। अब प्याज, लहसुन को बारीक काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन और प्याज को भून लें।

फिर इसमें टमाटर की प्यूरी और कुछ बारीक कटे टमाटर डालें। अब नमक, सफेद मिर्च, काली मिर्च, पाउडर डालें। इसमें शक्कर, ऑरिगेनो, चिली फ्लैक्स और टमाटर सॉस डालें।

अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें कश्मिरी लाल मिर्च डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर ठंडा करके कंटेनर में स्टोर करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 24Ghante Online