भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायु सेना ने 6 जुलाई 2026 से दो अहम भर्तियों-एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 -के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई (सुबह 11 बजे) से 26 जुलाई 2026 (रात 11 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत नहीं, बल्कि नियमित एयरमैन भर्ती है। चयनित अभ्यर्थियों को दीर्घकालिक सेवा के साथ वेतन, भत्ते, चिकित्सा सुविधा, सरकारी आवास, राशन और अन्य सरकारी लाभ मिलेंगे।
वोकेशनल एंट्री
10+2 अभ्यर्थी
अविवाहित
विवाहित
फेज-1
फेज-2
फेज-3
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय वायु सेना में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

