Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इस टेस्टी डिश से लगाएं खाने में जायका का तड़का, झट से होगी तैयार

इस टेस्टी डिश से लगाएं खाने में जायका का तड़का, झट से होगी तैयार

24Ghante Online 4 months ago

जब भी कभी अचानक घर पर मेहमान आते हैं और घर पर कोई सब्जी नहीं होती हैं तो सामान्य तौर पर उपलब्ध आलू ही बनाए जाते हैं। लेकिन आप आलू बनाने का अंदाज बदलकर इस साधारण सब्जी को स्पेशल बना सकते हैं।

जी हां, इसके लिए बस आपको जरूरत हैं दही की, जो घर में आसानी से मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही वाले आलू (Dahi Aloo) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बेहतरीन जायका आपके भोजन को स्पेशल बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

दही आलू (Dahi Aloo) बनाने की सामग्री

दही - 350 ग्राम
आलू - 4-5
देसी घी - 2 टी स्पून
काजू पाउडर - 2 टेबलस्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
टमाटर कटा - 1 (वैकल्पिक)
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

दही आलू (Dahi Aloo) बनाने की विधि

दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू को निकालकर उनके छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काजू पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। जब जीरा चटकने लगे तो उसके कटी अदरक डालें और लगभग 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। इसे भी लगभग दो मिनट तक पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण में काटकर रखे आलू डाल दें और करछी की सहायता से मिश्रण में अच्छे से मिला दें। अब सब्जी को कुछ देर तक पकने दें इस दौरान सब्जी चलाते रहें।

जब आलू हल्के भुन जाएं तो उसे कड़ाही से उतार लें और उसमें दही मिश्रण डाल दें। अब कड़ाही को एक बार फिर धीमी आंच पर गैस पर रख दें और सब्जी को जितना पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी मिला दें। सब्जी को 2 मिनट तक और पकाएं। आपकी स्वादिष्ट दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे हरी धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 24Ghante Online