Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

24Ghante Online 2 days ago

खनऊ: मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद राजधानी लखनऊ में सड़कों की बदहाली सामने आई। IT चौराहे के पास मुख्य मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंस (Road Caves) गया, जिससे सड़क के बीचोंबीच करीब 7 से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर से शाम तक लखनऊ में करीब दो घंटे तेज बारिश हुई। इसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान IT चौराहे के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। सड़क धंसने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

VIP इलाके में सड़क धंसने से उठे सवाल

जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वह शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास से कुछ दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क धंसने के बाद यदि तत्काल सुरक्षा घेरा बना दिया जाता तो बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बच सकता था। हादसे के बाद बैरिकेडिंग किए जाने को लेकर भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बारिश के बाद कई जगह सड़कें हुईं खराब

तेज बारिश के बाद लखनऊ में कम से कम तीन स्थानों पर सड़क धंसने या बड़े गड्ढे बनने की स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से सड़कों की जांच कराने तथा बारिश के बाद बने गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 24Ghante Online