एनवायरो ने सेवेन लैंप्स आरडब्लूए के सहयोग से गुरुग्राम में मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
सेवेन लैंप्स के निवासियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
गुरुग्राम 28 जुलाई 2021: वाटिका ग्रुप की एकीकृत सुविधा प्रबंधन इकाई एनवायरो ने सेवेन लैम्प्स आरडब्ल्यूए के सहयोग से आज वृक्षारोपण अभियान का आयोजन कर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। प्रकृति संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सेवेन लैम्प्स, वाटिका इंडिया नेक्स्ट, गुरुग्राम में दिन भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान जामुन और कैसूरीना के 50 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में निवासियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा |
एनवायरो के सीईओ एंड प्रेसिडेंट अजय कुमार सिंह ने कहा, "महामारी ने हमें प्रकृति संरक्षण के महत्व का बखूबी एहसास कराया है।