Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव

भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव

5 Dariya News 1 week ago

ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रही है । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सतगढ़ी में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर एवं सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी जाएगी।

भोपाल सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश वो राज्य है जहां सबसे कम बेरोजगार दर है, अब हर क्षेत्र में हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के लगभग 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, निवेशक तथा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का नया आधार बनेगा।यह परियोजना वर्क-लिव-ग्रो मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें उद्योगों के साथ कौशल विकास, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए आवश्यक सुविधाओं का समन्वित विकास किया जाएगा।

इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां विकसित किया जाने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर होगा, जो भोपाल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए नई पहचान प्रदान करेगा।पार्क को पर्यावरण-अनुकूल एवं स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi