Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिग बॉस 14 : शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक

बिग बॉस 14 : शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक

5 Dariya News 5 years ago

टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने प्रतियोगी साथी रुबीना दिलाइक के साथ विवाद के बाद बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। बिग बॉस के घर में कुछ प्रतिभागी घर के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे नाराज बिग बॉस ने घोषणा की कि जो प्रतियोगी नियमों का पालन नहीं करना चाहते, वे घर छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का मुख्य दरवाजे खुल गए। कविता और रुबीना के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कविता घर से बाहर निकल गईं। फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं। कविता के अचानक बाहर जाने से घरवाले सकते में आ गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi