Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डॉ. रवजोत सिंह की ओर से गांव कत्तोवाल में विकास कार्यों की शुरुआत

डॉ. रवजोत सिंह की ओर से गांव कत्तोवाल में विकास कार्यों की शुरुआत

5 Dariya News 2 weeks ago

पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने निकटवर्ती गांव कत्तोवाल में नए बने खेल ग्राउंड का उद्घाटन करने के साथ-साथ भूमि एवं जल संरक्षण विभाग द्वारा सोलर सिस्टम से चलने वाले नए लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को भी लोगों को समर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और किसानों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांव में बने खेल ग्राउंड से नौजवानों को खेलों से जुड़कर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और किसानों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब के हर गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया यह लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट गांव के किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम आधारित यह योजना किसानों को सिंचाई के लिए बिजली कटौती से मुक्ति दिलाएगी और मुफ्त ऊर्जा के माध्यम से खेती का खर्च भी कम करेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार खेती को और मजबूत तथा लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को गांव स्तर तक पहुंचा रही है, ताकि किसान आर्थिक रूप से और मजबूत हो सकें।

उन्होंने कहा कि पानी और बिजली की बचत समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इस तरह के सोलर प्रोजेक्ट भविष्य के लिए एक मिसाल बन रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ खेती को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

डॉ. रवजोत सिंह ने गांव के सरपंच माइकल कुमार भट्टी, पंच सरबजीत भट्टी, बलविंदर कौर और अन्य पंचायत सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों का विकास लोगों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव वासियों की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विधानसभा के हर गांव को विकास की नई पहचान दी जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi