Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ड्रोन सर्वे के आधार पर होगा शिकोहपुर भूमि मामले का समाधान : राव नरबीर सिंह

ड्रोन सर्वे के आधार पर होगा शिकोहपुर भूमि मामले का समाधान : राव नरबीर सिंह

5 Dariya News 2 weeks ago

रियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम मानेसर के गांव शिकोहपुर में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चिन्हित लगभग सात एकड़ भूमि का ड्रोन सर्वे करवाकर 15 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

यह भूमि खसरा नंबर 2345 में स्थित है, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा अनुसूचित जाति कॉलोनी निर्माण हेतु चिन्हित किया गया था।

राव नरबीर सिंह आज इस मुद्दे पर बुलाई गई शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त गुरुग्राम तथा आयुक्त नगर निगम मानेसर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

वर्ष 1991 में 13 लोगों को किया गया था भूमि आवंटन

बैठक में उपायुक्त गुरुग्राम ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 1991 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विकास केंद्र से संबंधित यह भूमि अनुसूचित जाति के 13 लोगों को आवंटित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से लोगों का बसासत कब्जा इस भूमि पर बना हुआ है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि हिसार के चार गांवों से जुड़े इसी प्रकार के भूमि मामले में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत नीति को आधार बनाते हुए वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के अनुसार लोगों को विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट आवंटित किए जाएं।

गैरकानूनी कब्जों की भी होगी जांच

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भूमि पर कब से कितने लोग काबिज हैं तथा कहीं कोई व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से कब्जा तो नहीं किए हुए है। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में यह भूमि पंचायत के अधीन नहीं है, इसलिए इस संबंध में निर्णय हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के तहत लिया जाएगा। साथ ही ड्रोन सर्वे का कार्य हरियाणा सरकार की अधिकृत एजेंसी से करवाया जाएगा।

महेंद्रगढ़ में विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

मानसून से पहले नालों और सीवरेज सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश

बैठक में नगरपालिका महेंद्रगढ़ के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है, जिसमें से 13 करोड़ रुपये बरसाती पानी की निकासी के लिए निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मानसून से पहले नालों एवं सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में महेंद्रगढ़ से विधायक कँवर सिंह, आयुक्त एवं सचिव पंचायत एवं विकास श्री वाई एस गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi