Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

5 Dariya News 1 week ago

रियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम जिले के दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दौलताबाद पीएचसी के सीएचसी में अपग्रेड होने से आसपास के गांवों के लोगों को पहले की अपेक्षा बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सीएचसी के रूप में विकसित होने के बाद यहां अधिक बिस्तरों, बेहतर जांच सुविधाओं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। दौलताबाद पीएचसी का सीएचसी में अपग्रेड होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है और इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ हरियाणा" के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi