Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया, ये ही हैं हमारे रोल माडल- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया, ये ही हैं हमारे रोल माडल- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

5 Dariya News 1 week ago

रियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में संपन्न हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 स्वर्ण पदक अकेले हरियाणा के माटी के लाल और बेटियों ने हासिल किए हैं।

हमारे खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति अटूट निष्ठा से पूरे विश्व में भारत और हरियाणा की धाक जमा दी है।

उन्होंने कहा कि बेटियों द्वारा जीते गए इन पदकों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया है और ये खिलाड़ी पूरे देश व प्रदेश के लिए रोल मॉडल हैं। मंत्री आज पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कामनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।

*'मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव' की शुरुआत*

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 'मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव' की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश का खेल बजट बढ़ाकर 850 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

हमारे चैंपियन खिलाड़ी न केवल आगामी ओलंपिक में रिकॉर्ड पदक जीतेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

*खेल ढांचे का सुदृढ़ीकरण और इंश्योरेंस कवर*

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 36,000 करोड़ रुपये के खेल बजट की तर्ज पर हरियाणा में भी आगामी एक वर्ष में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

राज्य के प्रत्येक जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। खिलाड़ियों की तकनीक में सुधार और आधुनिक प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय विदेशी कोचों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के करियर में चोट (इंजरी) के जोखिम को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रत्येक खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस कवर देने का फैसला किया है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अभ्यास जारी रख सकें।

उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्डियों और ओलंपिक पदक विजेताओं को नई खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार सस्ते ब्याज दर पर 5 करोड़ रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी। मंत्री ने राज्य के जमीनी खेल मॉडल की सराहना करते हुए बताया कि 8 साल की उम्र से बच्चे खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण शुरू करते हैं, 18 साल तक रेजिडेंट नर्सरियों का हिस्सा बनते हैं, और फिर 'टॉप्स' (TOPS) व 'खेलो इंडिया' के माध्यम से वैश्विक मंचों तक पहुंचकर देश का मस्तक ऊंचा करते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की श्रेष्ठ खेल नीति, मिट्टी के शौर्य और खिलाड़ियों के जज्बे के बल पर आज कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में भारत का डंका बज रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi