Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा

कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा

5 Dariya News 2 weeks ago

पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए चलाए जा रहे लोक मिलनी अभियान के तहत आज शामचुरासी विधानसभा हलके के गांव कंगमाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव वासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस अवसर पर सरपंच प्यारा सिंह, पंच हरदीप सिंह, सतपाल सिंह पंच, राजिंदर कुमार पंच, रीना कुमारी पंच, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह, परमिंदर सिंह पन्नू, अमनदीप सिंह पन्नू, राम प्रकाश, बलवीर सिंह, सतविंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, अशोक कुमार आदि सहित बड़ी संखया में गांव वासी मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर गांव और हर शहर का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बिना किसी भेदभाव के बुनियादी सुविधाएं देना और पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करना है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में विकास की नई सोच के साथ काम हो रहा है। गांवों में सडक़ों, गलियों, नालियों, साफ पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ी मात्रा में फंड जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव कंगमाई के लिए जारी 9 लाख रुपये का यह विकास फंड भी गांव के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खर्च किया जाएगा। जिससे गांव के विकास को और मजबूती मिलेगी। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने सत्ता संभालने के बाद लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

पंजाब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, किसान कल्याण, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ राज्य के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi