Dailyhunt
किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

5 Dariya News 1 week ago

रियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि किसान हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। वर्तमान रबी सीजन में किसान वर्ग को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यह बात मंत्री ने शनिवार सायं स्थानीय नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद के सीजन को लेकर प्रदेश सरकार ने अनाज मंडियों में पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान, व्यापारी या पल्लेदार को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।धमतान साहिब में बिजली विभाग के सब डिवीजन को मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि यह मांग मुख्यमंत्री के नरवाना दौरे के दौरान रखी गई थी, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि धमतान साहिब क्षेत्र के लोगों को पहले नरवाना और गढ़ी तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब एसडीओ के वहीं बैठने से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि अब गैस वितरण व्यवस्था सुचारू हो गई है और गांवों में भी गैस की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi