Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

5 Dariya News 1 week ago

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौरी कलां में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों तथा विकास संबंधी मांगों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और 'लोक मिलनी' जैसे प्रयासों के माध्यम से प्रशासन पहले की अपेक्षा अधिक जवाबदेह और जनता के करीब हुआ है।

उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों और जनकल्याण से संबंधित प्रत्येक जायज़ मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, सरपंच अमृतपाल सिंह घनौरी कलां, जुग घनौर, अमन खान घनौरी कलां, ब्लॉक समिति शेरपुर की वाइस चेयरमैन रमणदीप कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi