Dailyhunt
पैरामाउंट सिंगल अस्पताल ने ऑर्थोपेडिक प्रक्रिया के नए युग की शुरुआत की

पैरामाउंट सिंगल अस्पताल ने ऑर्थोपेडिक प्रक्रिया के नए युग की शुरुआत की

5 Dariya News 1 week ago

पैरामाउंट सिंगल अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकी उपलब्धि के रूप में लुधियाना में पहली बार पूरे घुटने और कूल्हे बदलने की सर्जरी के लिए आधुनिक तकनीक के अनोखे मिलाप को पेश किया है।

इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस और ऑर्थो3डी के उन्नत प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर की मदद से अस्पताल ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाओं में सटीकता और दक्षता के नए युग का नेतृत्व कर रहा है।

यह क्रांतिकारी एकीकरण सर्जनों को ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले हर मरीज की शारीरिक संरचना के जटिल 3डी मॉडल तैयार करने में सक्षम बनाता है। इस बेमिसाल प्री-प्लानिंग क्षमता के साथ सर्जरी के हर चरण को अत्यधिक सटीकता के साथ पहले ही निर्धारित किया जा सकता है, जिससे पूरे घुटने और कूल्हे बदलने की सर्जरी के दौरान इम्प्लांट की सही स्थापना और अलाइनमेंट सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर पैरामाउंट सिंगल अस्पताल के मुख्य ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शेखर सिंगल ने इस उन्नत तकनीक पर अपने विचार साझा करते हुए, कहा कि माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस को ऑर्थो3डी सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ने से ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले मरीज की शारीरिक संरचना को 3डी रूप में देखने की क्षमता से हमारी सटीकता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है और सर्जरी के परिणाम नए स्तर तक पहुंचे हैं।

डॉ. सिंगल ने कहा कि पैरामाउंट सिंगल अस्पताल में पूरे घुटने और कूल्हे बदलवाने वाले मरीज अब इस उन्नत तकनीक का लाभ ले सकेंगे, जो कम समय में रिकवरी और लंबे समय तक बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि मिक्स्ड रियलिटी और प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर की ताकत से अस्पताल क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक इलाज का नया मानक स्थापित कर रहा है।

डॉ. सिंगल ने कहा कि पैरामाउंट सिंगल अस्पताल में माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस और ऑर्थो3डी के प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर को अपनाना, मरीजों को बेहतर परिणाम और संतुष्टि देने के लिए तकनीक के उपयोग के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने खुलासा किया कि ऑर्थोपेडिक सर्जरी में इस उन्नत पद्धति को अपनाकर अस्पताल ने खुद को चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है और सटीकता, देखभाल तथा उत्कृष्टता के नए मानक बनाए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi