Dailyhunt
शहनाज गिल-साद लमजारेद की जोड़ी, 'बेजाफ' से मचाएगी धमाल

शहनाज गिल-साद लमजारेद की जोड़ी, 'बेजाफ' से मचाएगी धमाल

5 Dariya News 6 days ago

हते हैं कि कला की कोई सीमा नहीं होती है और इस बात को अभिनेत्री शहनाज गिल ने सच कर दिखाया है। दरअसल, उन्होंने मोरक्को पॉप स्टार साद लमजारेद के साथ मिलकर 'बेजाफ' गाना बनाया है।

इस गाने में भारतीय और मोरक्कन संस्कृति का अनोखा मेल सुनने को मिलेगा। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया।

पोस्टर में शहनाज और साद लमजारेड दोनों नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहनाज ने पोस्ट कर लिखा, "इस साल के पहले क्रॉस-कल्चरल हिट 'बेजाफ' के लिए तैयार हो जाइए। इसका टीजर रविवार सुबह 11 बजे यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।" यह गाना दोनों कलाकारों की क्रॉस-कल्चरल कोलैबोरेशन है।

'बेजाफ' गाने में भारतीय धुनों के साथ मोरक्कन बीट्स और इंस्ट्रूमेंट्स का खास मिश्रण है। इसमें अलग-अलग भाषाओं और संगीत शैलियों का सुंदर संगम है। फैंस को उम्मीद है कि यह गाना जल्द ही चार्ट्स पर छा जाएगा। साद लमजार्रेड एक प्रसिद्ध मोरक्कन पॉप गायक, डांसर और अभिनेता हैं, जो अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने पारंपरिक अरबी संगीत और आधुनिक पॉप का मिश्रण कर वैश्विक प्रसिद्धि हासिल की है। उन्होंने श्रेया घोषाल सहित कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ सहयोग किया है। साद 2025 में फोर्ब्स मोरक्को के कवर पर फीचर होने वाले पहले कलाकार बने, जो अंतरराष्ट्रीय पॉप दृश्य में उनके प्रभाव को दर्शाता है। शहनाज गिल भारत की लोकप्रिय एक्ट्रेस और सिंगर हैं।

वह बिग बॉस जैसे शो से मशहूर हुईं और अब फिल्मों व गानों में एक्टिव हैं। वहीं, साद लमजारेड मोरक्को के प्रसिद्ध पॉप गायक हैं और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं जो दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। अभिनेत्री हाल ही में फिल्म इक्क कुड़ी में नजर आई थी। इस फिल्म से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू भी किया है।

यह एक पंजाबी महिला के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी की चुनौतियों और सामाजिक मुश्किलों से जूझती है। 'इक्क कुड़ी' की कहानी एक ऐसी लड़की के सफर को दिखाती है जो अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश में है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi