Dailyhunt
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर रखें विशेष फोकस - प्रो. असीम कुमार घोष

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर रखें विशेष फोकस - प्रो. असीम कुमार घोष

5 Dariya News 2 weeks ago

रियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घासेड़ा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, पीएचसी में साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने पीएचसी प्रांगण में पौधारोपण किया। राज्यपाल ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं एवं समयबद्ध उपचार का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। प्रो. घोष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा चिकित्सा स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केंद्र में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।राज्यपाल ने पीएचसी में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएचसी में पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस मौके पर राज्यपाल हरियाणा के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी व एडीसी धीरज सेतिया, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, सिविल सर्जन डॉ. संदीप मेहता, उप सिविल सर्जन डा. आशीष गोयल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: 5 Dariya News Hindi