पंजाब सरकार द्वारा राज्य को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज वार्ड नंबर 44 में नामधारी कांटे के पास तथा कोट महणा सिंह पानी की टंकी के नजदीक से विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने स्वयं स्वच्छता अभियान में शामिल होकर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
डॉ. निज्जर ने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाते हुए सेवा भावना के साथ अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि करता है, बल्कि लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखे तो अमृतसर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है।
विधायक डॉ. निज्जर ने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने शहरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।
"स्वच्छ अमृतसर - स्वस्थ अमृतसर" का संदेश देते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही अमृतसर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

