Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आपदाओं से निपटने फायर ब्रिगेड तैयार रहे:अजीव पाटील

आपदाओं से निपटने फायर ब्रिगेड तैयार रहे:अजीव पाटील

सई-विरार महानगरपालिका के महापाैर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी विभागाें के साथ मानसून पूर्व तैयारियाें पर एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयाेजित की गई्. इस बैठक में संभावित बाढ़, जल भंडारण, यातायात प्रबंधन और नागरिकाें की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयाें पर गहन चर्चा हुई्.

सभी संबंधित एजेंसियाें ने अपने स्तर पर की गई तैयारियाें का विवरण प्रस्तुत किया और आने वाली संभावित कठिनाइयाें से महापाैर काे अवगत कराया.महापाैर ने अग्निशमन विभाग काे विशेष निर्देश दिए कि मानसून शुरू हाेने से पहले सभी अत्याधुनिक उपकरणाें का उचित निरीक्षण कर लिया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके.

साही, उन्हाेंने खतरनाक पेड़ाें की छंटाई करने, जर्जर इमारताें काे हटाने और प्रभावित नागरिकाें के लिए अस्थायी आश्रय स्थलाें की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए्. सुरक्षाउपायाें काे प्राथमिकता देते हुए महापाैर ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.बैठक के दाैरान आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. (आई.पी.एस.) ने अधिकारियाें काे प्रभावी समन्वय के लिए निर्देशित किया.उन्हाेंने सभी सरकारी विभागाें के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का आदेश दिया, जाे मानसून के दाैरान नागरिकाें की शिकायताें और आपातकालीन स्थितियाें के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेगा.मनपा प्रशासन ने विश्वास जताया है कि इन पूर्व तैयारियाें से मानसून के दाैरान नागरिकाें काे हाेने वाली असुविधाओं काे कम किया जा सकेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand