नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित शिकारा होटल के सभागार में अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का भव्य वार्षिक सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ्.
इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से आई विलक्षण प्रतिभाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानन्द तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे. विशेष अतिथि के तौर पर अग्निशिला पत्रिका के संपादक अनिल गलगली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई्.
समारोह का मुख्य आकर्षण संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार अलका पांडेय की नवीन कृति जीवन दोहवली का लोकार्पण रहा. दोहों के इस संग्रह के माध्यम से लेखिका ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को काव्य रूप में पिरोया है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें डॉ. शिवदत शुक्ला को अग्निशिखा शिरोमणि सम्मान , देवेंद्र पांडे की स्मृति में अग्निशिखा समाज गौरव सम्मान , आशुतोष तिवारी की स्मृति में अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान , मीना अग्रवाल की स्मृति में अग्निशिखा साहित्य शिरोमणि सम्मान और संस्था की ओर से अग्निशिखा साहित्य भूषण सम्मान दिए गए्.
सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में छत्तीसगढ़ से मंजुला जोशी, इंदौर से डॉ. अरुणा बाजपेयी और कर्नाटक से डॉ. सरोजा मेटी शामिल रह्ीं. इसके अतिरिक्त नवी मुंबई से सेवा सदन प्रसाद, दतिया से रामस्वरूप साहू, ओम प्रकाश पांडे, अशोक गुप्ता, महेश सुथार, चंद्रिका व्यास और विजय अय्यर को भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने अग्निशिखा मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे साहित्य और समाज सेवा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बताया.

