Dailyhunt
बाैखलाए ट्रंप ने सेना प्रमुख व 3 बड़े अफसराें काे हटाया

बाैखलाए ट्रंप ने सेना प्रमुख व 3 बड़े अफसराें काे हटाया

बाैखलाए ट्रंप ने सेना प्रमुख व आर्मी के 3 बड़े अफसराें काे हटा दिया है. ट्रम्प सरकार में कुछ और बड़े अफसराें काे निकाले जाने की आशंका बढ़ गई है. अटार्नी जनरल की भी छुट्टी कर दी है.ईरान के न झुकने से सेना में बड़े बदलाव किए जा रहे थे.

कुछ और बड़े पदाें पर बैठे लाेगाें पर भी गाज गिर सकती है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-ईरान ने डील नहीं की ताे उसका विनाश तय है. वहपलटवार करते हुए ईरान ने कहा-एक पुल उड़ाने के बदले हम उनके 8 बड़े पुल बर्बाद करेंगे.ईरान ने कहा ट्रंप काे उनकी औकात का पता अब चलने लगा है. अमेरिकी वेबसाइट ए्नस अटलांटिक की रिपाेर्ट के मुताबिक अगला नंबर एफबीआई चीफकाश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का हाे सकता है. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार काे आर्मी चीफ जनरल रैंडी जाॅर्ज काे तुरंत रिटायर हाेने का आदेश दिया.व्हाइट हाउस के प्लान से जुड़े कइलाेगाें ने बताया कि और भी अधिकारियाें काे हटाने पर चर्चा चल रही है.

इसमें आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्काॅल और लेबर सेक्रेटरी लाेरी चावेज-डीरेमर का नाम भी शामिल है.ट्रम्प अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े अधिकारियाें काे हटाने से बचते रहे थे. उन्हें लगता था कि ऐसा करना डेमाेक्रेट्स और मीडिया के सामने झुकना हाेगा. पिछले कुछ महीनाें तक यह आदेश था कि मिडटर्म चुनाव से पहले किसी कैबिनेट अधिकारी काे नहीं हटाया जाएगा. वहीं ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलाें की लिस्ट जारी कर उन्हें तबाह करने की धमकी दी है. ईरान इन पुलाें काे रणनीतिक ताैर पर अहम मानता है, क्याेंकि ये कई देशाें की कनेक्टिविटी और ट्रांसपाेर्ट के लिए बेहद जरूरी हैं. रिपाेर्ट के मुताबिक, ईरान की लिस्ट में कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जाॅर्डन के कई महत्वपूर्ण पुल शामिल हैं.इनमें शेख जाबेर अल-अहमद समुद्री पुल (कुवैत), शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज, शेख खलीफा ब्रिज (यूएई), किंग फहद काॅजवे (सऊदी अरब-बहरीन) और जाॅर्डन के किंग हुसैन, डामिया और अबदून ब्रिज शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार काे अमेरिका और इजराइल ने ईरान के करज शहर में बी-1 ब्रिज पर दाे बार हमला किया था. इस हमले में दाे लाेगाें की माैत हाे गई और पुल पूरी तरह तबाह हाे गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand