Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत ने 600वें टेस्ट में हासिल की जीत

भारत ने 600वें टेस्ट में हासिल की जीत

गाॅल, 19 अगस्त (वि.प्र.)

भारत ने गाॅल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रनाें से जीत हासिल की है. यह भारत का 600वां टेस्ट था और शुभमन गिल की टीम ने इसमें जीत हासिल की.जीत के लिए मिले 372 रनाें के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रनाें पर सिमट गई. मानव सुथार ने 6 विकेट लिए.

इस जीत के साथ टीम इंडिया दाे मैचाें की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हाे गई है. सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से काेलंबाे में खेला जाएगा.

गाॅल में दाेनाें टीमें टेस्ट में 6 बार आमने-सामने आई हैं. इसमें से सभी 6 मैचाें के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानी काेई टेस्ट ड्राॅ नहीं हुआ.

भारत और श्रीलंका के बीच यहां 6 टेस्ट खेले गए और भारत ने तीन मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं.

भारतीय टीम गाॅल में इस टेस्ट से पहले श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी. तब टीम इंडिया ने 304 रनाें से जीत हासिल की थी. यानी गाॅल में भारत ने लगातार दूसरा टेस्ट जीता.

भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे.

जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनाें पर सिमट गई थी. टीम इंडिया काे दूसरी पारी में 178 रनाें की बढ़त हासिल थी. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रनाें की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका काे 372 रनाें का लक्ष्य मिला था.

कप्तान शुभमन गिल ने 16 और ऋषभ पंत ने 39 रनाें की पारी खेली. ध्रुव जुरेल के बल्ले से अर्धशतक (51) निकला. रवींद्र जडेजा ने 13, मानव सुथार ने 24, माेहम्मद सिराज ने 11, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और कुलदीप यादव ने नाबाद 13 रन की पारी खेली. साेनल दिनुशा (100) के शतक के बाद भी श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी. विकेटकीपर निराेशन डिकवेला ने 80 रन बनाए. दाेनाें के बीच 146 रनाें की पार्टनरशिप हुई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand