Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
देश में हर 100 में 31 नागरिक मिडिल क्लास का !

देश में हर 100 में 31 नागरिक मिडिल क्लास का !

नई दिल्ली, 3 अगस्त (वि.प्र.)

भारत में हर 100 में 31 नागरिक मिडिल क्लास का है. 'पिपुल रिसर्च ऑन इंडियास' की रिपाेर्ट में मध्यम वर्ग पर स्टडी के बाद यह दावा किया गया है. रिपाेर्ट के मुताबिक 2047 तक 42 कराेड़ से बढ़कर मीडिल ्नलास 102 कराेड़ तक पहुंच सकता है.

इनकम बढ़ने के बावजूद महंगाई, हाेम लाेन, शिक्षा और मेडिकल पर बढ़ता खर्च मध्यम वर्ग की प्रगति में राेड़े अटका रहा है. आने वाले दशकाें में भारत की सबसे बड़ी पहचान बढ़ता हुआ मध्यवर्ग बन सकता है. घर खरीदने, कार लेने, बच्चाें काे बेहतर शिक्षा देने और बाजार में सबसे ज्यादा खर्च करने के कारण इस वर्ग काे देश की 'कंजम्पशन इंजन' यानी खपत की असली ताकत माना जाता है.

विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार, 'पीपल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकाेनाॅमी' की एक रिपाेर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था का ढांचा तेजी से बदल रहा है और देश का मध्यवर्ग आकार और आबादी दाेनाें के लिहाज से दाेगुने से अधिक हाेने का अनुमान है. रिपाेर्ट के मुताबिक, देश में मध्यवर्ग की स्थिति में लगातार बढ़ाेतरी देखने काे मिल रही है.

वर्ष 2020-21 में कुल आबादी में मध्यवर्ग की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत थी, जाे संख्या के हिसाब से करीब 43.2 कराेड़ थी। इसके बाद वर्ष 2030-31 तक यह हिस्सेदारी बढ़कर 47 प्रतिशत हाे जाने और मध्यवर्ग की आबादी के 71.5 कराेड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है.

वहीं, वर्ष 2046-47 तक जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत की कुल आबादी का 61 प्रतिशत हिस्सा यानी करीब 102 कराेड़ लाेग मिडिल क्लास में शामिल हाे जाएंगे. इस रिपाेर्ट में 5 लाख से 30 लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाले परिवाराें काे मिडिल क्लास माना गया है.

आखिरकार काैन हाेता है मिडिल क्लास ?

रिपाेर्ट में आय वर्ग का वर्गीकरण भी किया गया है, जिसके तहत 1.25 लाख रुपये से कम सालाना पारिवारिक आय वालाें काे गरीब, 1.25 लाख से 5 लाख रुपये तक वालाें काे आकांक्षी, 5 लाख से 30 लाख रुपये तक वालाें काे मिडिल क्लास और 30 लाख रुपये से अधिक सालाना कमाने वालाें काे अमीर माना गया है. हालांकि, इस विकास के बीच तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि महंगाई, हाेम लाेन, शिक्षा और स्वास्थ्य का बढ़ता खर्च मध्यवर्ग की बचत पर भारी दबाव बना रहा ह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand