Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धरना-प्रदर्शन हेतु जंतर-मंतर की जगह कोई दूसरा स्थान हो

धरना-प्रदर्शन हेतु जंतर-मंतर की जगह कोई दूसरा स्थान हो

नई दिल्ली, 3 अगस्त (वि.प्र.)

रना-प्रदर्शन हेतु जंतर-मंतर की जगह काेई दूसरा स्थान हाे, यह सीजेआई ने साेमवार काे कही.इस विषय पर सुप्रीम काेर्ट में याचिका दायर की गयी है. काेर्ट ने कहा - विषय गंभीर है और इस पर विचार करना जरुरी है.

सुप्रीम काेर्ट में साेमवार काे दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील की गई थी कि जंतर-मंतर अब विराेध प्रदर्शन के लिए उपयुक्त स्थान नहीं रह गया है. याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शन के दाैरान आवागमन प्रभावित हाेता है और मेडिकल जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में भी बाधा आती है. इस याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण विषय है.इसके बाद शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार काे नाेटिस जारी कर दिया. सुनवाई के दाैरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर अब ऐसे प्रदर्शनाें के लिए उचित स्थान नहीं है. इससे वहां आने-जाने की व्यवस्था और मेडिकल आवश्यकताओं की आपूर्ति जैसे मुद्दे प्रभावित हाेते है. सीजेआई ने कहा कि हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण विषय है.

उन्हाेंने साॅलिसिटर जनरल से इस मामले में निर्देश लेने काे कहा और केंद्र सरकार काे नाेटिस जारी करते हुए मामले काे अलग से सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया. सुनवाई के दाैरान वकील ने अदालत काे बताया कि अरविंद केजरीवाल ने एक टाउनहाॅल बैठक बुलाई है और प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का फैसला किया है.

उन्हाेंने कहा कि 20 जुलाई जैसी घटना दाेबारा नहीं हाेनी चाहिए. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें पता है कि स्थिति काे कैसे संभालना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand