Dailyhunt
एएसएन क्लब का इंस्टालेशन समाराेह उत्साहपूर्वक संपन्न

एएसएन क्लब का इंस्टालेशन समाराेह उत्साहपूर्वक संपन्न

पुणे, 29 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

ग्रवाल सोशल नेटवर्क ( एएसएन क्लब) का इंस्टॉलेशन समारोह होटल हयात, कल्याणी नगर में 26 अप्रैल (रविवार) को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में क्लब के फाउंडर राहुल राम अग्रवाल एवं को-फाउंडर ममता राहुल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही.

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें फाउंडर राहुल राम अग्रवाल, को-फाउंडर ममता अग्रवाल, IPP अमित मोतीराम अग्रवाल, कोर मेंबर अरविंद जयभगवान गोयल, विनीता गुप्ता एवं पवन कुमार किरोरीलाल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की. सेक्रेटरी के रूप में पवन कुमार अग्रवाल ने वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. इसके उपरांत फाउंडर राहुल अग्रवाल का सम्मान उमेश मालावत तथा को- फाउंडर ममता अग्रवाल का सम्मान संगीता मालावत द्वारा किया गया. अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले कोर कमेटी एवं BOD सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. उन्होंने वर्षभर आयोजित सामाजिक, आध्यात्मिक एवं तकनीकी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए वेिशास व्यक्त किया कि नए अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. समारोह का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार किरोरीलाल अग्रवाल का शपथ ग्रहण रहा. उन्हें क्लब के फाउंडर राहुल राम अग्रवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर को-फाउंडर ममता अग्रवाल भी उपस्थित रहीं. साथ ही सचिन आर. अग्रवाल ने सचिव एवं अजय अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. नवगठित कार्यकारिणी में आईपीपी अमित मोतीराम अग्रवाल, कोर कमेटी सदस्य अरविंद अग्रवाल, विनीता गुप्ता, गौरव अनिल अग्रवाल, रूपल अग्रवाल सहित विभिन्न डायरेक्टर्स पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, सीए सचिन बंसल, राकेश मित्तल, माला अग्रवाल, उमेश मालावत, निखिल जैन, अश्विनी अग्रवाल, अनुराग बंसल एवं ज्योति अग्रवाल को नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई. ऑनरेरी कमेटी में सुभाष अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पूजा अग्रवाल एवं सुधीर अग्रवाल को सम्मिलित किया गया. समारोह के दौरान बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने एएसएन क्लब की सदस्यता ग्रहण की. समारोह में प्रसिद्ध हास्य कलाकार गौरव शर्मा के लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम ने सभी सदस्यों को खूब गुदगुदाया और माहौल को आनंदमय बना दिया. अंत में सचिन अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य : पवन अग्रवाल

नव-निर्वाचित अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समान रुचि वाले लोगों को एक मंच पर लाना, सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना, स्किल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक सेवा एवं खेल जैसे साझा लक्ष्यों को साकार करना है. उन्होंने नेटवर्किंग, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत विकास के साथ मनोरंजक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की बात कही. कार्यक्रम की इवेंट चेयरपर्सन विनीता गुप्ता रहीं, जिन्हें विशाल अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand