Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हेलिओस स्कूल के स्केटर्स ने लहराया परचम

हेलिओस स्कूल के स्केटर्स ने लहराया परचम

बारामती, 29 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) हेलिओस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बारामती (जि. पुणे) में आयोजित महाराष्ट्र राज्य मैराथन स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है.

मैराथन स्केटिंग एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के 11 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेने वाले हेलिओस के स्केटर्स ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन, गति, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए तथा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए. स्वर्ण पदक विजेताओं में हर्षिका करवा, काव्या शेवाले और प्रथमेश भोसले शामील है. विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में मयूरेश भोसले (चौथा स्थान), मयंक खोराटे (पांचवां स्थान), प्रज्ञिल तिलेकर (पांचवां स्थान) और बानी परमार (आठवां स्थान) हासिल किया. वहीं रिशिका करवा ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया.बताया गया कि विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand