Dailyhunt
ईडी द्वारा अनिल अंबानी की 3034 कराेड़ की संपत्ति जब्त

ईडी द्वारा अनिल अंबानी की 3034 कराेड़ की संपत्ति जब्त

निल अंबानी के रिलायंस समूह के खिलाफ बैंक घाेटाले/मनी लाॅन्ड्रिंग मामले की जांच तेज हाे गई है. इस बीव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह (आरएएजी) की कंपनियाें के खिलाफ जारी धनशाेधन जांच के तहत 3,034 कराेड़ रुपये की नयी संपत्तियां जब्त की हैं.

कुर्क की गई संपत्तियां रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाॅम) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आर-इंफ्रा) की हैं.सूत्राें ने बताया कि इनमें मुंबई में एक फ्लैट, खंडाला (महाराष्ट्र का एक हिल स्टेशन) में एक फार्महाउस, साणंद (अहमदाबाद) में कुछ भूखंड और आर-इंफ्रा के 7.71 कराेड़ शेयर शामिल हैं. इस ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियाें का आंकड़ा 19,344 कराेड़ रुपये के पार पहुंच गया है. केंद्रीय एजेंसी ने इन संपत्तियाें काे कुर्क करने के लिए धन शाेधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand