Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महावीर जयंती पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान याेजना शिविर का हुआ आयाेजन

महावीर जयंती पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान याेजना शिविर का हुआ आयाेजन

तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर सेवा कार्याें की श्रृंखला में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, पुणे एवं जैन साेशल ग्रुप, पुणे मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में सातारा राेड स्थित आदिनाथ साेसायटी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयाेजन किया गया.

शिविर में कुल 95 लाेगाें ने नेत्र जांच का लाभ लिया. नेत्र जांच हेतु विशेषज्ञ डाॅक्टराें की टीम एच. वी. देसाई नेत्र रुग्णालय से उपस्थित रही, जिन्हाेंने सभी लाभार्थियाें की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकाें के लिए भारत सरकार की आयुष्मान मेडिक्लेम याेजना के अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर भी आयाेजित किया गया, जिसमें 25 सदस्याें ने याेजना का लाभ प्राप्त किया. कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश शाह, पूर्व अध्यक्ष विलास शाह, समीर जैन, संदीप पारेख एवं जयेश संघवी उपस्थित थे.वहीं जैन साेशल ग्रुप मिडटाउन से महेंद्र राठाैड़, महाराष्ट्र रीजन चेयरमैन दिलीप मेहता, दिलीप चाेरबाेले, मनीष एवं अध्यक्ष सारिका शाह की उपस्थिति रही.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand