Dailyhunt
महेश सेवा संघ द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

महेश सेवा संघ द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

पुणे, 2 अप्रैल (आ. प्र.) रामगोपाल चांडक, श्याम सुंदर मूंदड़ा, श्याम सुंदर कलनत्री, जुगल पुगलिया तथा जवाहर बाहेती के संयोजन तथा माहेश्वरी रत्न सुभाष काबरा के सरस संचालन में, महेश सांस्कृतिक भवन, कोंढवा में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन बहुत पसंद किया गया.

इस हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन महेश सेवा संघ द्वारा किया गया था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कवियों में मुकेश गौतम, दिलीप शर्मा और सुमिता केशवा शामिल थे. कवि, संचालक सुभाष काबरा की पुणे शहर में यह 101 वीं प्रस्तुति थी जिसके लिए उपस्थित लगभग 600 समाज बंधुओं ने काबरा का अभिनंदन किया. संघ की तीनों समितियों ने ऐसे शिष्ट, शालीन तथा तनाव दूर करने वाले आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया. इसे हास्य कवि सम्मेलन के माध्यम से लोगों को आदर्श मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया. आज के भाग-दौड़ के जमाने में लोगों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन संस्था द्वारा किये जाते हैं. आयोजन में शामिल होने वाले लोग कुछ समय के लिए तनाव मुक्त होते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand