Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोलापुर के राजभाषा विभाग में प्रेमचंद की जयंती मनाई

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोलापुर के राजभाषा विभाग में प्रेमचंद की जयंती मनाई

सोलापुर, 31 जुलाई (वि.प्र.) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोलापुर के राजभाषा विभाग में उपन्यास सम्राट एवं प्रसिद्ध कहानीकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई्‌‍. इस अवसर पर विशाल शर्मा, एडीएमई एवं संपर्क राजभाषा अधिकारी जी ने मुंशी प्रेमचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया.

इस अवसर पर उन्होंने मुंशी जी को याद करते हुए उनकी कहानियों एवं उपन्यासों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी के उपन्यासों एवं कहानियों के पात्र भारतीय समाज का ही प्रतिनिधित्व करते ह्‌ैं‍. उनके पात्र कोई काल्पनिक नहीं बल्कि समाज में मौजूद होते ह्‌ैं‍. इस अवसर पर वरिष्ठ अनुवादक राजीव वलिवकर जी ने मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी पूस की रात का भावपूर्ण सस्वर वाचन किया.

इस आयोजन मे अन्य विभागों के रेलकर्मी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थें, जिन्होंने प्रेमचंद जी के जीवन और साहित्य सृजन पर अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए्‌ं‍. मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर पाठक मंच की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने पुस्तक खरीदी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए. राजभाषा विभाग के कर्मचारी शिव साहब यादव, कनिष्ठ अनुवादक एवं किरण माने, कार्यालय सहायक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand