Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर संसद में हंगामा

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर संसद में हंगामा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)

राम मंदिर चंदा चाेरी मामले काे लेकर साेमवार काे संसद में भारी हंगामा हुआ. इस हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंह छिपा रहे अमित शाह काे सदन में आकर जवाब देने की चुनाैती दी.

खड़गे ने राज्यसभा में कहा-छात्राें पर लाठीचार्ज करने वाले का आदेश देने वाले का नाम भी नहीं बता रहे. पीएम माेदी बताएं कि सश्नत ट्रस्ट हाेने के बाद भी राम मंदिर से कराेड़ाें की चाेरी आखिर कैसे हुई? वहीं भारी हंगामे के बीच लाेकसभा में जजाें सीजेआई सहित 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया.

वहीं राज्य सभा में भी एमएसएमई संशाेधन बिल ध्वनि मत से पारित हाे गया. भारी हंगामें के चलते दाेनाें सदनाें की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित हाे गया.

विपक्षी सांसदाें ने प्रश्नकाल शुरू हाेते ही नीट पेपर लीक के विराेध में प्रदर्शन करने वाले छात्राें पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चाेरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष ने छात्राें पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन आने और उनके बयान की मांग करते हुए नारे लगाए. संसद के माैजूदा सत्र में 8 बिल लिस्ट किए गए हैं. इनमें से वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशाेधन बिल (पेपर लीक) दाेनाें सदनाें में पास हाे चुके हैं.

सुप्रीम काेर्ट (जजाें की संख्या) संशाेधन बिल लाेकसभा में और चडचए विकास (संशाेधन) बिल राज्यसभा में पास हुआ है. जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशाेधन) बिल, आयकर (संशाेधन) बिल, विदेशी अंशदान संशाेधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल काे संसद की मंजूरी मिलनी बाकी है. लाेकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम काेर्ट में जजाें की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया.

पीठासीन अधिकारी ने सदस्याें से वैधानिक प्रस्ताव पर बाेलने का आग्रह किया, लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण बिल काे वाेटिंग के लिए रखा गया और फिर पास कर दिया गया. विपक्ष के सदस्याें ने अध्यादेश लाने के खिलाफ एक वैधानिक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे वाॅइस वाेट से खारिज कर दिया गया. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर दान का मुद्दा भी संसद में उठाया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand