शिर्डी साई ग्लाेबल महापारायण के अंतर्गत साई ग्लाेबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने चिंचवड़ स्थित अग्रसेन भवन में अदिति और आशुताेष बांकर का विवाह संपन्न कर अपनी पहली कन्यादान परियाेजना सफलतापूर्वक पूरी की.
आर्थिक तंगी के कारण विवाह टूटने की कगार पर था. वधू के 80 वर्षीय पिता बीमार और बिस्तर पर हैं, जबकि परिवार विवाह खर्च जुटाने में असमर्थ था. बहनें ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने की साेच रही थीं.अदिति ने बताया कि उन्हाेंने साईं बाबा से प्रार्थना की थी कि मैं आपकी बेटी हूं, आप ही मेरा कन्यादान कराे. ट्रस्ट की संस्थापक पूजा राहुल गर्ग ने कहा कि यह पहल साईं सच्चरित्र की शिक्षाओं और साई बाबा की प्रेरणा से शुरू की गई.
उन्हाेंने बताया कि 10 जनवरी 2026 काे ट्रस्ट की टीम शिर्डी में साई आश्रय और द्वारकामाई गई थी, जहां बाबा के समक्ष इस रश्ते काे आगे बढ़ाने काे लेकर चिट्ठियां रखी गईं और सकारात्मक संकेत मिला.
ट्रस्ट ने विवाह की पूरी जिम्मेदारी संभाली, जिसमें कपड़े, आभूषण, सजावट, रीति-रिवाज और आतिथ्य शामिल रहे.समाराेह में करीब 300 लाेग शामिल हुए.पूजा गर्ग ने कहा कि इस पूरे प्रकल्प में हर माेड़ पर साईं बाबा की कृपा महसूस हुई और परिवार की आंखाें में खुशी देखकर टीम भावुक हाे गई.इस आयाेजन में अग्रसेन भवन, ऐश्वर्यम ग्रुप, शुभ सजावट के आशीष अग्रवाल, मीनाफज़ माॅडर्न पार्लर की मीना अग्रवाल, बेला बुटीक की कविता अग्रवाल, राज क्लाॅथ स्टाेर्स के सुरेश गर्ग, राजघराना के काैशिक गर्ग, अक्षत ज्वेलर्स, रांका ज्वेलर्स, सीमा गाेयल, हेमा अग्रवाल और यूएसए की राज्यलक्ष्मी के बाबा की हांडी ग्रुप का टीम भावुक हाे गई.
इस आयाेजन में अग्रसेन भवन, ऐश्वर्यम ग्रुप, शुभ सजावट के आशीष अग्रवाल, मीनाफज़ माॅडर्न पार्लर की मीना अग्रवाल, बेला बुटीक की कविता अग्रवाल, राज क्लाॅथ स्टाेर्स के सुरेश गर्ग, राजघराना के काैशिक गर्ग, अक्षत ज्वेलर्स, रांका ज्वेलर्स, सीमा गाेयल, हेमा अग्रवाल और यूएसए की राज्यलक्ष्मी के बाबा की हांडी ग्रुप का टीम भावुक हाे गई.इस आयाेजन में अग्रसेन भवन, ऐश्वर्यम ग्रुप, शुभ सजावट के आशीष अग्रवाल, मीनाफज़ माॅडर्न पार्लर की मीना अग्रवाल, बेला बुटीक की कविता अग्रवाल, राज क्लाॅथ स्टाेर्स के सुरेश गर्ग, राजघराना के काैशिक गर्ग, अक्षत ज्वेलर्स, रांका ज्वेलर्स, सीमा गाेयल, हेमा अग्रवाल और यूएसए की राज्यलक्ष्मी के बाबा की हांडी ग्रुप का वशेष सहयाेग रहा.ट्रस्ट ने नरेन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राहुल गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, ललिता गर्ग, आरती अग्रवाल, अनु अग्रवाल, सारिका, रेणु अग्रवाल, नरपत, गाैरी ओबेराॅय और वीना वेंगसरकर सहित सभी सहयाेगियाें का आभार जताया.ट्रस्ट अब अगले वर्ष 9 से 11 जाेड़ाें के सामूहिक विवाह आयाेजित करने की तैयारी कर रहा है.

