Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
श्रेया घोषाल 'आशा भोसले पुरस्कार' से सम्मानित होंगी

श्रेया घोषाल 'आशा भोसले पुरस्कार' से सम्मानित होंगी

पिंपरी, 26 अगस्त (आ.प्र.)

खिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद (पिंपरी-चिंचवड़ शाखा), पिंपरी-चिंचवड़ कलारंग प्रतिष्ठान और सिद्धिविनायक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीयस्तर पर संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय याेगदान देने वाले गायकाें व संगीतकाराें काे प्रतिवर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

इस वर्ष का 21वां प्रतिष्ठित 'आशा भाेसले पुरस्कार-2026' सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका श्रेया घाेषाल काे देने की घाेषणा की गई है. यह भव्य पुरस्कार वितरण समाराेह शनिवार शाम 5 बजे, चिंचवड़ स्थित प्रा.

रामकृष्ण माेरे ऑडिटाेरियम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के हाथाें संपन्न हाेगा, यह जानकारी अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद (पिंपरी-चिंचवड़ शाखा) के अध्यक्ष भाऊसाहेब भाेईर ने पत्रकार-वार्ता में दी.

भाऊसाहेब भाेईर ने बताया कि इस समाराेह में विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसाेड़े, पिंपरी-चिंचवड़ के महापाैर रवि लांडगे, वरिष्ठ संगीतकार पं. हृदयनाथ मंगेशकर, विधायक अमित गाेरखे, मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष याेगेश बहल सहित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी. आशा भाेसले पुरस्कार के अंतर्गत 1,11,000 रुपये नकद, शाॅल, श्रीफल (नारियल) और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand