Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीएसके कप्तान ऋतुराज समेत पूरी टीम पर जुर्माना

सीएसके कप्तान ऋतुराज समेत पूरी टीम पर जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र माेदी स्टेडियम में गुरुवार शाम खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके काे 89 रन से हरा दिया.

इस हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर हाे गई.मैच खत्म हाेने के बाद बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टीम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की घाेषणा की.कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियाें पर छह-छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जाे भी कम हाे, का जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया- ऋतुराज की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं किए. यह सीजन में टीम का दूसरा स्लाे ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बयान में आगे कहा गया- प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियाें पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जाे भी कम हाे, का जुर्माना लगाया जाएगा.टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार असफलताओं के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने काे मिल सकते हैं. खासकर एमएस धाेनी के भविष्य काेलेकर सस्पेंस बना हुआ है. कई खिलाड़ियाें का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, ऐसे में फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले टीम संयाेजन में बड़े फैसले ले सकती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand