Dailyhunt
तेजस वाघेरे और उनकी टीम ने पुणे जिले का नाम रोशन किया

तेजस वाघेरे और उनकी टीम ने पुणे जिले का नाम रोशन किया

पिंपरी, 3 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पिंपरी के तेजस वाघरे ने अपनी टीम आम्ही पुणेकर के साथ महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार आयोजित शूटिंग लीग ऑफ महाराष्ट्र में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता.

इस प्रतियोगिता में 18 टीमों और 144 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था. तेजस पिंपले-सौदागर स्थित Excellence Shooting Sports Club अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है और अकादमी के मुख्य कोच सौरभ सालवणे के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहा है. हमारी आज की युवा पीढ़ी के एथलीट उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीत रहे हैं. अपनी जीत का परचम लहराकर पुणे जिले का नाम रोशन कर रहे है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand