Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वड़गांव शेरी में व्यापारियों के मिलन समारोह का समापन

वड़गांव शेरी में व्यापारियों के मिलन समारोह का समापन

ड़गांव शेरी, 4 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वड़गांव शेरी में ट्रेडर्स एंड कस्टमर वेलफेयर एसोसिएशन संलग्नित वड़गांव शेरी व्यापारी संघ के तत्वावधान में एक ‌'भव्य व्यापारी मेलावा‌' का आयोजन किया गया था.

वड़गांव शेरी क्षेत्र के 500 से अधिक व्यापारियों ने इस मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ वड़गांव शेरी में आयोजित एक भव्य व्यापारिक रैली से हुआ. इस रैली के बाद मुख्य कार्यक्रम रामचंद्र सभागार में आयोजित किया गया. वर्तमान में व्यापारियों का कारोबार दिनप्रि तदिन घट रहा है, और इस सभा में भविष्य में इस गंभीर समस्या से निपटने और मिलकर इसका समाधान निकालने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तय किए गए. साथ ही, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, भविष्य में व्यापारियों को यदि कोई कठिनाई या समस्या आती है, तो हम सब मिलकर उसका ठोस समाधान निकालेंगे. कार्यक्रम के अवसर पर ट्रेडर्स एंड कस्टमर वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय नरेला,वड़गांव शेरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र गलांडे, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गलांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवरलाल सीरवी, उपाध्यक्ष जोगाराम चौधरी, सचिव माधव धूमाल, संयुक्त सचिव मौली चव्हाण, कानसिंह राजपुरोहित, सदस्य विशाल राजपुरोहित, सतीश झांजले, प्रवीण कवड़े, शैलेश भट्ट, सरवजीत किराड, प्रज्ञा आथर्डे, रोशनी नायर, निमिषा रुईकर सहित वड़गांव शेरी के सभी प्रतिष्ठित व्यापारी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand